MUZAFFARPUR

बिहार बंद का मुजफ्फरपुर में दिखा असर, सड़कों पर उतरी विभिन्न संगठन

मुजफ्फरपुर : बिहार बंद के समर्थन में मुजफ्फरपुर में विपक्षों ने प्रदर्शन जारी है. जहां विभिन्न संगठनों  के नेता और कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिए सड़क पर उतर गए हैं . इस दौरान उन्होंने शहर के जीरो माइल चौक को जाम कर दिया. जिससे कि मुजफ्फरपुर से दरभंगा, मोतिहारी और अन्य जिलों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

इसके साथ ही शहर के विभिन्न मार्गों से सरैयागंज टॉवर,मोतीझील, कल्याणी, हरिसभा चौक आदि को भी लोगों ने जाम कर दिया है। वहीं कार्यकर्ताओं ने बताया कि वोटर लिस्ट विशेष ग्रहण पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के नेता द्वारा आहूत बिहार बंदी को सफल बनने के लिए महागठबंधन के एक एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हुए हैं. बिहारी के मौलिक अधिकार का हनन किया गया है, जिसे हम लोग नहीं सहेंगे. आज चक्का जाम करके इलेक्शन कमीशन को यह संदेश देना चाहते की बिहार में जो उनके मंसूबे हैं उसे किसी भी हालत में सकार नहीं होने देंगे.

भैंस के साथ सड़क पर लेट गए राजद नेता

वैशाली के भगवानपुर में राजद समर्थकों ने सड़क पर भैस बांधकर जाम कर दिया. गोरौल में पूर्व एमएलसी सुबोध राय ने सड़क पर दरी बिछाकर और आगजनी कर सड़क जाम कर दी. पटना हाजीपुर गांधी सेतु एवं हाजीपुर मुजफ्फरपुर सड़क मार्ग को भगवानपुर एवं गोरौल में राजद समर्थकों ने टायर जलाकर एवं सड़क पर टेंट लगाकर सड़क मार्ग को पूर तरह ठप कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.