मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के पहलादपुर गांव के एक खेत से एक लड़की का जला हुआ शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची मुशहरी थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि सबूतों की वैज्ञानिक जांच की जा सके। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने दो साल पहले लव मैरिज की थी, और आज उसका जला हुआ शव खेत में मिला है।

ढेड़ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सत्यनारायण साह की बेटी मिक्की कुमारी (उम्र 20 वर्ष) का प्रेम संबंध गांव के ही विक्रम सहनी से था।

दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर मिक्की के पिता ने उस वक्त थाने में जबरन ले जाने और शादी कराने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

27 मई से थी लापता
मिक्की के परिजनों को 27 मई को सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। तब से परिजन बेटी की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की।

उन्होंने खुद आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी के परिजन फरार हो गए।

अब चौड़ में मिला कंकाल उसी युवती का बताया जा रहा है।





Leave a Reply