मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं हो रही है. निशांत एक्टिव भी हुए हैं और नालंदा का दौरा कर रहे हैं.

कल्याण बिगहा में कार्यक्रम में भी शामिल हो रहे हैं. जदयू के युवा नेता निशांत के साथ दिख रहे हैं. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या निशांत कल्याण बिगहा से बिहार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे?

JDU की डिमांड हैं निशांत
यहां यह बताना भी जरूरी है कि जदयू के विधायकों और कई नेताओं की तरफ से लगातार मांग होती रही है कि निशांत को पार्टी में शामिल करना चाहिए. युवा जदयू के नेता भी चाहते हैं कि निशांत युवा जदयू की कमान संभालें. नालंदा के विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का कहना है यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है जनता जीत हार का फैसला करेगी.

नालंदा में निशांत की सक्रियता बढ़ी
दरअसल, राजनीतिक चर्चाओं का बाजार तब गर्म हुआ जब निशांत कुमार की सक्रियता कई मौकों पर देखने को मिली. पार्टी नेताओं के डिमांड पर निशांत नालंदा के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. पारिवारिक फंक्शन और नेताओं के परिजनों के कार्यक्रम में भी शिरकत कर रहे हैं. निशांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी कई बार नालंदा गए हैं.

‘फैसला नीतीश कुमार को ही करना है’
कहते हैं नेताओं के बयान में काफी कुछ छिपा रहता है. पार्टी के नेता पहले निशांत को लेकर खुलकर यह बयान देते थे कि राजनीति में उनके आने की कोई संभावना नहीं है.

हालांकि अब वह चुप्पी साध लेते हैं और यह भी कहते हैं कि फैसला नीतीश कुमार को ही करना है, क्योंकि पार्टी का निर्माण उन्होंने ही किया है.


जदयू के युवा नेता जो निशांत के साथ कई जगह दिखत हैं चाहते हैं कि निशांत युवा जदयू की कमान संभालें. नालंदा के कार्यक्रम में भी जदयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल साथ थे. नीतीश पटेल का कहना है हम लोग तो चाह ही रहे हैं कि निशांत राजनीति में आए और युवा जदयू का नेतृत्व करें.




Leave a Reply