MUZAFFARPUR

तेज प्रताप यादव ने किया अपने प्यार का ऐलान, कहा -12 साल से रिलेशन में हूं, जानें कौन है उनकी गर्लफ्रेंड

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हर दम कुछ अलग करते हैं। हाल फिलहाल वह मालदीव गए हैं। जहां से उन्होंने अपने प्यार का ऐलान कर दिया है.

साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर करते हुए रिश्ते को ऑफिशियली कर दिया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

तेज प्रताप ने फेसबुक पर अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने लिखा है – मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है!

हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से एक relationship में रह रहें हैं l

मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूँ…. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूँ! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।

पत्नी ऐश्वर्या से कोर्ट में चल रहा है तलाक का मामला

बता दें कि सात साल पहले तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। लेकिन ऐश्वर्या के साथ उनका संबंध लंबा नहीं चला और कुछ महीने बाद ही दोनों अलग हो गए।

फिलहाल, तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.