MUZAFFARPUR

गया शहर का नाम गयाजी करने को बिहार सरकार की मिली मंजूरी, नोटिफिकेशन हुआ जारी

गया शहर का नाम गया जी करने के फैसले को सरकार की अधिकारिक मंजूरी मिल गई है। जहां बीते सप्ताह नीतीश कैबिनेट ने गया शहर का नाम बदलने पर अपनी स्वीकृति दी थी।

वहीं अब सामान्य प्रशासन विभाग ने शहर का नाम बदलने को अपनी मंजूरी दे दी है। इस संबंध में विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जिसके बाद अब सरकारी दस्तावेजों में भी शहर के नाम के आगे गयाजी लिखा जाएगा।

जारी नोटिफिकेशन में सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया है कि गया शहर’ के पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व तथा जनमानस में इस पवित्र भूमि के बड़े तीर्थ स्थल के रूप में रचे-बसे रहने के कारण इस शहर का नाम ‘गया जी’ किये जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष विचाराधीन था।

गया शहर के गौरवमयी इतिहास एवं जन-मानस की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ‘गया’ शहर का नाम ‘गया जी’ किया जाता है।

बता दें कि बीते 16 मई को नीतीश कुमार की कैबिनेट ने गया शहर का नाम गया जी करने की मांग को अपनी मंजूरी दी थी। जिसका सभी ने स्वागत किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.