MUZAFFARPUR

बिहार में BPSC शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1.60 लाख से अधिक पदों पर बहाली, 10 अगस्त से पहले परीक्षा

पटना: बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर आने वाले हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) की प्रक्रिया इसी वर्ष 10 अगस्त से पहले पूरी कर ली जाएगी.

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार को हुई विभागीय बैठक में इसकी घोषणा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है.

1.60 लाख से अधिक शिक्षक पदों पर नियुक्ति

विभागीय सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, इस चरण में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक 1.60 लाख से अधिक शिक्षक पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें लगभग 40,000 कंप्यूटर शिक्षकों के पद भी शामिल हैं.

कब होगी BPSC TRE-4 की परीक्षा?

शिक्षा विभाग के अनुसार BPSC TRE-4 परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त 2025 से पहले ऑफलाइन मोड में OMR शीट के जरिए किया जाएगा.

परीक्षा पैटर्न में सामान्य अध्ययन (50 अंक) और विषय-विशेष (100 अंक) के प्रश्न शामिल होंगे. इसके साथ ही, TRE-3 में रिक्त रहे 21,397 पदों को भी इसी चरण में भरा जाएगा.

7,279 विशेष शिक्षकों की बहाली

दिव्यांग छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 7,279 स्पेशल शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला किया है. इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी.

साथ ही BSSTET या CTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी. शिक्षा मंत्री सनील कुमार ने कहा कि इस प्रक्रिया को भी TRE-4 के साथ तेजी से पूरा किया जाएगा.

मातृत्व अवकाश से जुड़ी समस्याओं को हल करने का निर्देश

वहीं शिक्षा विभाग में बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को महिला शिक्षकों के मातृत्व अवकाश से जुड़ी समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए हैं.

साथ ही स्कूलों के लिए भूमि बैंक बनाने और विधायकों-एमएलसी द्वारा अनुशंसित स्कूली मुद्दों को प्राथमिकता से निपटाने पर जोर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.