MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के रुद्रा टोयोटा द्वारा किया गया शानदार ब्लैक एडिशन हाइलक्स को लॉन्च

मुजफ्फरपुर के राम दयालु नगर स्थित रुद्रा टोयोटा ने बहुप्रतीक्षित टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन के शानदार लॉन्च के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस भव्य आयोजन का शुभारंभ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, सीईओ मोहिनीश भारहाण, जीएम सेल्स शादाब आलम, एएसएम अश्विनी कुमार, और मार्केटिंग मैनेजर सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जहां उन्होंने बताया कि टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन, अपने आकर्षक ऑल-ब्लैक डिजाइन और दमदार फीचर्स से उपस्थित लोगों में उत्साह की लहर पैदा कर दी है।

इसकी शानदार रेडिएटर ग्रिल, 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक ओआरवीएम कवर्स, और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे प्रीमियम फीचर्स ने इसे टोयोटा की पहली पसंद बनाया है।

2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन और छह-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह वाहन शक्ति और स्टाइल का अद्भुत संगम है।

लॉन्च के अवसर पर सुरेश कुमार शर्मा ने कहा, “टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन न केवल एक वाहन है, बल्कि यह बिहार के लोगों की आकांक्षाओं और गर्व का प्रतीक है।

यह लॉन्च मुजफ्फरपुर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।” वहीं मोहिनीश भारहाण ने जोड़ा, “यह ब्लैक एडिशन टोयोटा की नवाचार और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो ग्राहकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।

“लॉन्च समारोह में उपस्थित लोगों ने हाइलक्स ब्लैक एडिशन की पहली झलक देखकर उत्साह व्यक्त किया। यह वाहन न केवल अपनी मजबूती और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है, बल्कि यह आधुनिक तकनीक और शानदार डिजाइन के साथ युवाओं और साहसिक यात्रा प्रेमियों की पसंद बनने को तैयार है।

रुद्र होयोग टोयोटा ने घोषणा की कि हाइलक्स ब्लैक एडिशन की बुकिंग शुरू हो चुकी है, और डिलीवरी जल्द ही प्रारंभ होगी। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रुद्र होयोग टोयोटा शोरूम से संपर्क करें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.