पटना: बिहार में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है.

मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश और आंधी की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और सीतामढ़ी जिला शामिल है. इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इन पांच जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

आज पटना में मौसम रहेगा सुहावना
वहीं बात अगर राजधानी पटना की करें, तो आज वहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. पटना का अधिकतम तापमान 41डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बीते दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.2°C
गुरुवार को कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और अररिया में वज्रपात, बारिश और मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया गया था.

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रोहतास में दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस से 43.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस
वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस छपरा में दर्ज किया गया, जबकि राज्य का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस से 29.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

बारिश के बाद मौसम की स्थिति
मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी रहने की संभावना जताई है, जबकि उत्तरी क्षेत्रों में बारिश के चलते मौसम काफी ठंडा रहेगा.






Leave a Reply