MUZAFFARPUR

पटना यूनिवर्सिटी में ब’मबाजी, आपस में भिड़े दो हॉस्टल के छात्र, मचा हड़कंप

राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भारी बवाल देखने को मिला है।

बताया जा रहा है कि दो हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए। जिसके बाद छात्रों में जमकर बवाल मचा और मारपीट की भी खबर मिल रही है।

दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई इस हिंसा ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

जानकारी अनुसार मिंटू और कैवेंडिश हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट और बमबाजी की घटना सामने आई। वहीं सूचना मिलते ही पटना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और 10 छात्रों को हिरासत में लिया।

इसके अलावा, पुलिस ने हॉस्टल में छापेमारी की, जहां बम बनाने के सामग्रियों का भी पता चला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.