MUZAFFARPUR

कांग्रेस कार्यालय में तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

पटना: बिहार विधानसभा के चुनाव में कुछ महीने बचे हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है.

गुरुवार (24 अप्रैल) को तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में दूसरी बार इंडिया गठबंधन के घटक दलों की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में बैठक होगी. इंडिया गठबंधन की कोआर्डिनेशन बनने के बाद तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आज पहली बैठक होगी.

1 बजे से होगी बैठक: तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में 1 बजे से बुलाई गई है. इस बैठक में गठबंधन के सभी 6 घटक दल के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन मैं 6 घटक दलों के 13 नेताओं को कोआर्डिनेशन कमेटी में रखा गया है.

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन की तरफ से जो कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है, उसमें गठबंधन के 6 घटक दलों के दो-दो सदस्य को शामिल किया गया है.

13 सदस्य कोऑर्डिनेशन कमेटी में हर पार्टी के दो-दो सदस्य और तेजस्वी यादव इस कमेटी की अध्यक्षता करेंगे यानी राजद के तरफ से तीन और अन्य पांच घटक दलों कांग्रेस, CPIML, CPI, CPM और VIP पार्टी के दो दो सदस्य कोऑर्डिनेशन कमेटी में रहेंगे.

सीट शेयरिंग और सीएम के चेहरे पर बात

कोआर्डिनेशन कमेटी विधानसभा चुनाव में गठबंधन का मेनिफेस्टो तो जॉइंट कैंपेन कैसे किया जाए, मीडिया एवं सोशल मीडिया में गठबंधन की बात कैसे रखी जाए, यह तय करेगा. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेजस्वी यादव की राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिल्ली में मुलाकात हुई.

इसके बाद पटना के राजद कार्यालय में पहली बार इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक 17 अप्रैल को बुलाई गई थी. इंडिया गठबंधन के बीच सबसे बड़ी चुनौती गठबंधन का चेहरा और सीट शेयरिंग को लेकर है. आज की बैठक में घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा होने की संभावना है.

सीट पर कांग्रेस की मांग

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 2020 के सीट शेयरिंग फार्मूले पर चुनाव लड़ने की मांग करती रही है. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित पार्टी के कई बड़े नेता 2020 विधानसभा चुनाव के सीट शेयरिंग के फार्मूले पर ही 2025 विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग कर चुके हैं.

2020 बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बिहार की 243 सीटों में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. 2020 के फार्मूले के तहत कांग्रेस लगातार आरजेडी पर दबाव बना रही है कि जितनी सीटों पर पिछली बार कांग्रेस चुनाव लड़ी थी उतनी सीट कांग्रेस को फिर से दी जाए.

2020 चुनाव का सीट शेयरिंग का फार्मूला

2020 बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआईएमएल , सीपीआई और सीपीएम के बीच गठबंधन हुआ था. महागठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूले के तहत राजद 144, कांग्रेस 70 , सीपीआईएमएल 19, सीपीआई 6 और सीपीएम 4 सीट पर बिहार विधानसभा का लड़ी थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.