MUZAFFARPUR

पटना में सीएम नीतीश ने महिला संवाद कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बिहार के ख्यामंत्री द्वारा महिला संवाद का विधिवत रूप से आज पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शुभारंभ किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन , वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिला समाहरणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शिरकत की।

ग्रामीण विकास विभाग, जीविका के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत 3507 ग्राम संगठन के स्तर पर आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय स्तर पर एक वृहद मंच एवं अवसर प्रदान करना है ताकि उनके अनुभव, परामर्श , विचार को सुनी जाय तथा जरूरत के अनुसार सरकारी नीतिगत निर्णयों में शामिल किया जा सके।

इस क्रम में उल्लेखनीय है कि समाज की कई महिलाओं ने सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठाकर जीवन में न केवल सफलता की ऊंची उड़ान भरकर नई मुकाम हासिल की है बल्कि अलग पहचान कायम की है जो समाज के लिए अनुकरणीय एवं स्मरणीय है।

महिला संवाद वस्तुत

ऐसी महिलाओं के संघर्ष एवं सफलता की दास्तान को उन्हीं की जुबानी सुनाने का सुगम रूप से बृहत मंच एवं अवसर प्रदान करता है। इससे अन्य महिलाओं के लिए भी सफलता के द्वार खुलेंगे।

महिला संवाद के माध्यम से महिलाओं के हितों एवं अधिकारों की सुरक्षा , संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

सरकारी योजना एवं कार्यक्रमों से लाभ उठाकर अनेक महिलाओं ने न केवल व्यक्तिगत जीवन में विकास किया है बल्कि प्रदेश एवं देश का भी मान बढ़ायी है। कई महिलाओं ने सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर सरकारी नौकरी प्राप्त की हैं।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से आर्थिक सहायता प्राप्त कर कई महिलाओं ने वृहद उद्यम स्थापित की है। इससे उन्होंने न केवल स्वयं विकास किया है बल्कि कई अन्य महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान किया है। इसी प्रकार से कई महिलाओं ने खेल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर न केवल सरकारी नौकरी प्राप्त की हैं बल्कि प्रदेश एवं देश का भी मान बढ़ाई है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना आदि से कई महिलाएं लाभान्वित होकर अपनी अलग पहचान बनाई है। महिला संवाद में इन महिलाओं के द्वारा अपने संघर्ष एवं सफलता की दास्तान उनकी जुबानी सुनाया जा सकता है ताकि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा मिले।

जिला पदाधिकारी ने महिला संवाद के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए शिरकत करने की अपील की है। उन्होंने डीपीएम जीविका तथा अनुश्रवण समिति के सदस्यों को आपसी समन्वय बनाते हुए सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

समाहरणालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम , सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्रेयाश्री, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार/ अभिजीत चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

महिला संवाद के शुभारंभ के प्रथम दिन जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन मुसहरी प्रखंड के पताही पंचायत सरकार भवन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.