MUZAFFARPUR

बिहार में झमाझम बारिश शुरू, मधुबनी में ठनका की चपेट में पिता-पुत्री समेत 3 की….

पटना: बिहार में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. मंगलवार को कई जिलों में सुबह से ही आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ बारिश शुरू हो गयी.

मधुबनी में ठनका की चपेट में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. घटना जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अलपुरा गांव की बतायी जा रही है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है.

मधुबनी में बारिश: मधुबनी में मंगलवार की सुबह से बारिश हो रही है. मेघ गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है.

इस दौरानन वज्रपात भी हुआ है जिसमें तीन लोगों की जान चली गयी. दूसरी ओर सहरसा जिले में भी भारी गरज, आंधी तूफान और वज्रपात के साथ बारिश हुई.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.