MUZAFFARPUR

तेजस्वी यादव ने खुद को किया महागंठबंधन का मुख्यमंत्री घोषित, अब क्या करेगी कांग्रेस

बिहार में कांग्रेस और राजद के रिश्ते में बढ़ती दूरियां किसी से छिपी नहीं है। राहुल गांधी पटना आते हैं। लेकिन बिना तेजस्वी यादव से मिले वापस चले गए।

वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने आज बड़ा ऐलान करते हुए खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। तेजस्वी ने एक कार्यक्रम के दौरान खुद को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताया है। अब इस पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया होगी, इसका इंतजार है।

दरअसल पटना के एसके मेमोरियल ह़ॉल में आज मुसहर भुइयां समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कई घोषणाएं की।

साथ ही खुद को सीएम के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनते ही मुसहरों और पिछड़ी जाति के लोगों के लिए पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा।

कांग्रेस में सहमति नहीं

एक तरफ तेजस्वी यादव खुद को महागठबंधन का सीएम बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली में हुई बैठक के बाद कहा था कि वह चुनाव में राजद के साथ जाएंगे, लेकिन सीएम के रुप में तेजस्वी यादव पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसकी जानकारी खुद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवारु ने दी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.