MUZAFFARPUR

वक्फ पर JDU में असमंजस बरकरार, ललन सिंह ने कहा- संसद के अंदर बताएंगे अपना स्टैंड

आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिले पेश हो रहा है. बीजेपी को भरोसा है कि सहयोगी दलों के समर्थन से आसानी से विधेयक को पारित करा लिया जाएगा.

ऐसे में नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्टैंड पर है, क्योंकि अभी तक उन्होंने इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया है.

इस बीच जेडीयू सांसद ललन सिंह ने संसद में अपना रुख स्पष्ट करने की बात बोलकर सियासत को गरमा दिया है.

वक्फ पर क्या बोले ललन सिंह?

लोकसभा परिसर में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि संसद के अंदर हमलोग बताएंगे के वक्फ बिल पर जेडीयू का क्या स्टैंड है.

हालांकि उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी के सेक्युलरिज्म की बात पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को किसी से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.