मुजफ्फरपुर: युवा रक्तदाता ग्रुप, मुजफ्फरपुर द्वारा रक्तदान उत्सव के अंतर्गत एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सह रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।


यह आयोजन दिनांक 06 जुलाई 2025 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक शहनाई बैंकेट हॉल, आमगोला, ओरिएंट क्लब, मुजफ्फरपुर में होगा।



युवा रक्तदाता ग्रुप का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। इस शिविर का नारा है -“क्यों ना खुद की एक पहचान बनाये, चलो रक्तदान करे और करवाये।

” यह आयोजन न केवल रक्तदान को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित करने का भी एक मंच प्रदान करेगा।

संस्थापक गोपी मेहता और सह-संस्थापक अनुज पालडीवाल के नेतृत्व में, युवा रक्तदाता ग्रुप ने रक्तदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस आयोजन में सक्रिय सदस्यों आयुष राज, आकाश सिंह राजपूत, रेयान सूर्यवंशी, सोनू कुमार पराशर, छोटू सिंह, और रौशन कश्यप का विशेष सहयोग रहेगा।





Leave a Reply