BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

दानापुर में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,कई लोग फंसे,रेस्क्यू जारी

पटना से सटे दानापुर इलाके से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां आशियाना महेंद्र एनक्लेव कॉम्प्लेक्स स्थित Caelium रेस्टोरेंट में भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सेलम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग चारो तरफ फैल गयी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाने में लगे हैं।

बताया जाता है कि रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पटना के सगुना मोड़ स्थित एक कॉम्पलेक्स में चौथी मंजिल पर Caelium रेस्टोरेंट है, जिसमें आग लगी है। फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में लगी है। मौके पर लोगों की भाड़ी भीड़ देखी जा रही है।

रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी आग को बुझाने में जुटे है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। लेकिन अगलगी की असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.