BIHARMUZAFFARPURSTATE

Muzaffarpur News के Facebook पर 10,00,000 (दस लाख 1 Million) फ़ॉलोवर्स हुए पुरे….

Muzaffarpur News

कौन जानता था 3 साल पहले सोशल मीडिया पर प्रत्येक मुजफ्फरपुर वासी को जोड़नेवाला एक छोटा सा प्रयास एक दिन बड़ा मुहिम बन जायेगा
कौन जानता था 3 साल के सफर के बाद मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज एक ब्रांड बन जायेगा….

22 अप्रैल 2017 को फेसबुक पर मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज की स्थापना की गई. सिर्फ यह सोच कर स्थापना की गई कि देश दुनिया मे कहीं भी रहने वाले मुजफ्फरपुर वासी आपस में जुड़ सके. समय समय पर उनको मुजफ्फरपुर की तमाम गतिविधियों से भी रूबरू कराया जा सके.

2017 में मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज एक्टिव हुआ. तब जाकर 1000 लोग इस पेज से जुड़े. धीरे धीरे समय बदला, इंटरनेट क्रांति आयी, मोबाइल फोन और नेट सस्ता हुआ, डिजिटल इंडिया का दौर शुरू हुआ, सब कोई सोशल मीडिया पर आ गए, हर किसी का फेसबुक एकाउंट बन गया, मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज प्रगति करने लगा और 2019 में मुजफ्फरपुर न्यूज़  पेज से 5,00,000 लोग जुड़ गए.

फिर धीरे धीरे मुजफ्फरपुर के सारे लोग चाहे आम हो या खास, देश में रहते है या विदेश में सब हमसे जुड़ते गए और आज 2020 में मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज 10,00,000 (दस लाख 1 Million) का आंकड़ा पार कर लिया. फ़ेसबुक डाटा के अनुसार पिछले क़रीब तीन सालों में मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज ने 9 लाख से अधिक पोस्ट किये है और इसे क़रीब 100 करोड़ से उपर लोगों ने देखा है…

यहाँ एक और बात ध्यान देने योग्य है. यह पेज दूसरे किसी भी सोशल मीडिया पेज से अलग है. क्योंकि यह पेज न्यूज़ चैनल टाइप पेज नहीं है. यह पेज बिहार और खासकर मुजफ्फरपुर के प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. इसीलिए मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज का टैगलाइन है – OUR CITY… OUR NEWS

हम विशेष फोकस इस बात पर करते हैं कि देश दुनिया मे रहने वाले हर बिहार और खासकर मुजफ्फरपुर वासी को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए. यहाँ की हर प्रतिभा को, जो देश दुनिया में कहीं भी अच्छा काम कर रहे, बिहार और खासकर मुजफ्फरपुर का नाम रौशन कर रहें है, उनको सपोर्ट और प्रोमोट किया जाए. सामाजिक कार्यों में मुजफ्फरपुर न्यूज़ टीम द्वारा खास दिलचस्पी ली जाती हैं. जहाँ जरूरत होता, हमसे संपर्क करनेवाले हर लोगों को, जहाँ तक सम्भव होता, हम मदद करने की कोशिश करते हैं. मुजफ्फरपुर की हर खबरों को भी आप तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है.

मुजफ्फरपुर न्यूज़ के संस्थापक एडमिन प्रकाश सिन्हा है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर न्यूज़ टीम में कुल 8 मेंबर्स हैं : शुभम बंका, नीरज कुमार, प्रशांत निकेत, श्रिंखला प्रियदर्शनी, प्रिंस राज, रवि कुमार, प्रमिला उत्पल्कांत, अरुण कुमार  एवं अन्य है. इसके अलावा सैकड़ों लोग ऐसे हैं जो एडमिन पैनल में न होते हुए भी बाहर से मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज को दिल से पसंद करते हैं और हमेशा पेज की तरक्की के लिए एडमिन के जैसे ही कार्य भी करते हैं.

इसके अलावा मुजफ्फरपुर न्यूज़ अन्य डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से भी आप तक आपकी ही गतिविधियों से भी रूबरू करवा रहा है… जैसे की Youtube, Instagram, Twitter, Whatsapp, Telegram, और Website….

Subscribe us on Youtube
https://www.youtube.com/muznews

Follow us on Instagram Account
https://www.instagram.com/muzaffarpurnewschannel

Like & Follow us on Facebook Page
https://www.facebook.com/muznewschannel

Follow us on Twitter Page
https://www.twitter.com/muznewsonline

Join us on Whatsapp group
https://chat.whatsapp.com/FvvSdmnXiNY8QyXBgaKAjE

Join us on Telegram group
https://t.me/joinchat/G19lW1Q0kpTUo5LVLym4HQ

And visit our website Portal
https://www.muznews.online , https://www.muznews.nethttps://www.muznews.in

मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज अपने सभी लाखों फॉलोवर्स को धन्यवाद देता है. सबका आभार. इसी तरह अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें.

2017 से लगातार मुजफ्फरपुर न्यूज़ पेज न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि बिहार ओर झारखण्ड का सबसे बड़ा, सबसे विश्वसनीय और सबसे पसंदीदा पेज बना हुआ है. और ये बिहार-झारखण्ड का सबसे एक्टिव पेज

हमारी विश्वसनीयता पर भरोसा रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया, अपना ये प्यार और स्नेह युही बनाये रखिये!!
सबको धन्यवाद । शुभकामनाएं 💐💐

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.