BIHARMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : गायघाट में भी दिखा बंद का असर, चौराहा पर पहुंचे बंद समर्थक, NH जाम कर किया प्रदर्शन

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। विधानसभा में विधायकों की पिटाई समेत किसानों के मुद्दे पर बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर दिखने लगा है. गायघाट में भी दरभंगा के दोपहर के बाद राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय के नेतृत्व में सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओ ने एनएच पर घंटों प्रदर्शन कर हंगामा किया है। आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावे जन अधिकार पार्टी के नेता कार्यकर्ता भी बेनीबाद, जारंग के समीप बंद को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन की हैं।

बता दें कि जन अधिकार पार्टी किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रही है और नए कृषि कानूनों की वापस लेने की मांग को लेकर सड़को पर उतरी है। जाप के कार्यकर्ता भी गायघाट समेत कई इलाकों में सड़क जाम कर रहे हैं और केंद्र सरकार से कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

वहीं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल को लेकर विधानसभा में हो-हंगामे के बाद सदन में घुसकर पुलिसकर्मियों के विपक्षी विधायकों के साथ मारपीट की घटना को लेकर महागठबंधन ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है. बिहार बंद को लेकर महागठबंधन के समर्थक सड़को पर उतर गए हैं. कई जगहों पर बंद समर्थकों ने सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया गया है, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.उधर नीतीश कुमार के खिलाफ राजद के कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.