BIHARMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : मुजफ्फरपुर सदर थाने के जमादार को पिकअप ने रौं’दा, स्थिति नाजुक

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर

सदर थाने के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार जमादार रामा शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फट गया। खून अधिक बहने से स्थिति काफी चिंताजनक है। घटना के वक्त वह थाने आ रहे थे। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके सिर पर चार टांके लगे हैं। इधर, ठोकर मारकर भाग रहे पिकअप चालक को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। थाने पर चालक को रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके नाम व पते का सत्यापन कर रही है। थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पिकअप की ठोकर से जमादार घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है। चालक का सत्यापन किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.