BIHARMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: पंजाब नैशनल बैंक ने अपने रैमकेन्द्र (रिटेल, कृषि और एमएसएमई) किया आरम्भ…

पंजाब नैशनल बैंक ने अपने रैमकेन्द्र (रिटेल,कृषि और एमएसएमई) आरम्भ किया

पंजाब नैशनल बैंक ने दिनांक 22.06.2020 को केन्द्रीकृत ऋण प्वाइंट केन्द्र का आरम्भ हाथी चौक के पास किया । इसका मुख्य उद्देश्य 10 लाख से अधिक के गुणवत्ता ऋण को बढाने के साथ-साथ ऋण की शीघ्र प्रोसेसिंग करना है ताकि ऋण स्वीकृति में लागत समय को बिल्कुल कम कर उत्तम ग्राहक सेवा प्रदान किया जा सके। इसका उद्घाटन मंडल प्रमुख श्री अभिजीत सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर साथ में सहायक महाप्रबंधक श्री राजू प्रसाद, मोतिहारी मंडल कार्यालय के मंडल प्रमुख श्री नीरज कुमार सिन्हा, रैम शाखा प्रमुख श्री पंकज कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री आंशु शर्मा व श्री मुकेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

पंजाब नैशनल बैंक सदैव अपने ग्राहकों को उत्तम सेवा देने के लिए प्रयासरत रहा है और इसी के फलस्वरूप बैंक ने अब अपने ग्राहकों को एक ही केन्द्र पर खुदरा, कृषि, एमएसएमई ऋण की सहजता से स्वीकृति देने के लिए इस प्रकार की व्यवस्था किया है जिसे बैंक ने पीएलपी-रैम नाम दिया है। इसके आरम्भ होने से ऋण स्वीकृति में बहुत ही कम समय लगेगा। वर्तमान में मुजफ्फरपुर मंडल कार्यालय की 64 शाखाएं इस रैम से संलग्न है । इन 64 शाखाओं के ग्राहकों को अब 10 लाख से उपर के ऋण की आवश्यकता हो तो वे सीधे रैम में आवेदन कर एक ही स्थान से अपने ऋण की स्वीकृति करा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.