मुजफ्फरपुर: हर महीना अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का “मन की बात” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । वहीं आज मुजफ्फरपुर भाजपा के रामदयालुनगर मंडल ने इस कार्यक्रम को अपने सभीं 71 बूथों पर आयोजित कर भाजपा ऐप “सरल” पर अपलोड कर एक कीर्तिमान स्थापित कर 100% परिणाम दिया।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन, महामंत्री अजय चंद्रवंशी, मंत्री नूनदन सिंह, अनिल ओझा,शक्तिकेंद्र प्रमुख राजीव पाराशर,सह प्रमुख अमित पिंटू,किसान मोर्चा के महामंत्री धीरज महाराज, चंदन कुमार, देवेन्द्र महतो,आई टी प्रमुख शुभेंदु सिंहा आदि अस्थाई कार्यालय उन्नति शॉपी में इस कार्यक्रम को देखा और सुना।

रामदयालुनगर मंडल में नगर निगम के कुल 9 वार्ड हैं जिसमें कुल 71 बूथ हैं, सभी बूथों पर इस कार्यक्रम को देखा और सुना गया, कहीं टीवी पर,कहीं रेडियो से तो कहीं मोबाइल पर।







Leave a Reply