मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक गलती से पूरा परिवार बिखड़ गया। एक युवक की पीटकर हत्या के आरोप सगे मामा, मामी, मरेरा भाई, भौजाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मामूली विवाद में ननिहाल के रिश्तेदारों ने अतरार पंचायत के माधोपुर में आकाश ठाकुर (26) के सिर पर लाठी से वार कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना से औराई में सनसनी फैली हुई है।

गिरफ्तार आरोपितों में मृतक के मामा श्रीराम ठाकुर, मामी पार्वती देवी, अन्य रिश्तेदार ललिता देवी, आशा देवी उर्फ उषा देवी, अभिषेक कुमार शामिल हैं। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि आकाश के पिता आमोद ठाकुर ने पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित मृतक के गांव के ही हैं। थानेदार ने बताया कि सभी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे की छानबीन की जा रही है।

15 मार्च को हुई थी मारपीट
गौरतलब है कि 15 मार्च को आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें आकाश ठाकुर की जमकर पिटाई कर दी गई। मेडिकल में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। लाठी से आकाश के सिर पर प्रहार किया गया था। बताया जा रहा है कि आकाश का अपने मामा श्रीराम ठाकुर से कुछ विवाद था। पिता से झंझट होता देख बेटा सामने आ गया। उसने आकाश की पिटाई कर दी। एक लाठी आकाश के सिर पर मार दिया जिससे उसका सिर फट गया। खून बहता देख आरोपी फरार हो गया।

एसकेएमसीएच में हुई मौत
आसपास के लोगों ने घायल को एसकेएमसीएच पहुंचाया जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। आकाश की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया था। मौत के बाद इसमें हत्या की धारा जोड़कर कार्रवाई की जा रही है।

पत्नी पर तेजाब फेंकने के आरोपित को जेल
मोतीपुर थाना क्षेत्र के बखरी में बुधवार को आपसी विवाद में पत्नी पर तेजाब फेंकने के आरोपित पति भोली राय को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में भोली राय की पत्नी उर्मिला देवी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। गौरतलब है कि बुधवार को भोली राय ने पत्नी उर्मिला देवी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका मेडिकल में इलाज चल रहा है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भोली राय को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपित ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद जान मारने की नीयत से चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। बेटी ने मोतीपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया।




Leave a Reply