BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में छठ के बाद गैस संकट पर बवाल: सिलेंडर रख सड़क जाम, एजेंसी की मनमानी पर फूटा गुस्सा

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में छठ पर्व खत्म होते ही गैस की किल्लत ने ऐसा बवाल खड़ा किया कि सड़कों पर हंगामा मच गया। कांटी थाना क्षेत्र के हरिजन टोला के पास नाराज़ उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। रसोई की आग बुझने से परेशान लोगों का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

दरअसल, जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित विदिशा गैस एजेंसी द्वारा कांटी इलाके में गैस की सप्लाई की जाती है। लेकिन छठ के बाद जब लोगों को सबसे ज्यादा गैस की जरूरत थी, उसी वक्त एजेंसी की ‘लापरवाही और मनमानी’ ने हालात बिगाड़ दिए। सुबह से ही दर्जनों उपभोक्ता लाइन में खड़े रहे, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद एक भी सिलेंडर की सप्लाई नहीं की गई।

इससे नाराज़ लोगों ने इंसाफ की मांग करते हुए सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एजेंसी ने न तो गैस की कमी की कोई पूर्व सूचना दी और न ही उनके कॉल का जवाब दिया। फोन तक नहीं उठाया जा रहा, हम जाएं तो जाएं कहां? यह कहते हुए उपभोक्ताओं का गुस्सा साफ झलक रहा था।

इससे नाराज़ लोगों ने इंसाफ की मांग करते हुए सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एजेंसी ने न तो गैस की कमी की कोई पूर्व सूचना दी और न ही उनके कॉल का जवाब दिया। फोन तक नहीं उठाया जा रहा, हम जाएं तो जाएं कहां? यह कहते हुए उपभोक्ताओं का गुस्सा साफ झलक रहा था।

हंगामा बढ़ता देख मौके पर कांटी थाना की पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और माहौल को शांत किया।

हालांकि, इस गैस संकट ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार एजेंसी पर क्या कार्रवाई होती है या फिर आम जनता को ऐसे ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य जरूर हुई है, लेकिन लोगों में नाराजगी अब भी सुलग रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.