BIHARMUZAFFARPURSTATE

हजार BPSC शिक्षकों को नीतीश कुमार ने दी खुशखबरी, समृद्धि यात्रा में किया ऐलान

गया: बिहार के गया में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान 743 करोड़ों की लागत से 693 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. वहीं, मिलेट सेंटर आफ एक्सीलेंस का भी उद्घाटन किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत मायापुर गांव में पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को लेकर बड़ी घोषणा की.

45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली

सीएम नीतीश ने कहा कि 2023 से अब तक राज्य में 5 लाख 24 हजार शिक्षकों की बहाली हुई है. वहीं, बीपीएससी से 45 हजार शिक्षकों की जल्द बहाली होगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि सड़कों पर काफी काम हुआ. हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है. पहले सड़क चलने लायक नहीं होते थे, लेकिन अब आराम से कम समय में लोग अपने गांव- घर को पहुंच रहे हैं.

सरकारी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

इस तरह उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने स्वास्थ्य सेवा पर भी चर्चा की और कहा पहले कम मरीज आते थे. अब महीने में एक पीएचसी में 11 हजार मरीज आते हैं. वहीं 6 मेडिकल कॉलेज से बढ़कर अब 12 हो गए हैं. पीएमसीएच को 5400 बेड का बनाया जा रहा है. वही, आईजीआईएमएस का भी विस्तार हो रहा है.

693 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तहत गया पहुंचने के बाद कार्यक्रम स्थल मायापुर में 743 करोड़ की लागत से 693 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया. इसके बाद सीएम ने जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया. जनसंवाद कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने करीब 45 मिनट तक संबोधित किया.

2005 से लेकर अब तक की गिनाई उपलब्धियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन करीब 45 मिनट तक चला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, कि उन्होंने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में काम किया. आज विकास दिख रहा है. लालू राज पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि उन लोगों ने कुछ किया था क्या? मुख्यमंत्री ने कई बार लालू और उनके परिवार के बिहार में शासनकाल पर कटाक्ष किया. कई बार कहा, कि पहले कुछ नहीं हुआ, उन लोगों ने कुछ किया है क्या? सीएम ने भीड़ से भी पूछा तो भीड़ ने हाथ उठाकर कहा, कि पहले विकास का काम नहीं होता था.

2005 से कानून का राज स्थापित

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, कि 2005 में पहली बार एनडीए की सरकार बनी और तब से बिहार में कानून का राज कायम हुआ. बिहार में विकास के कार्य के बाद एक होते चले गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले लोग घरों से नहीं निकलते थे. संध्या होते ही घरों में चले जाते थे. किंतु अभी स्थिति क्या है, यह हर कोई जानते हैं. अब डर का माहौल खत्म हो गया है. आज कोई भी किसी भी समय आ- जा सकता है. यह भी कहा कि पहले हिंदू- मुसलमान का विवाद भी होता था, अब विवाद नहीं होता है.

गया के विकास की चर्चा की

वहीं, मुख्यमंत्री ने गया के भी विकास की चर्चा की. गंगा जलापूर्ति, रबर डैम, गया-बोधगया कॉरिडोर समेत कई विकास की योजनाओं के संदर्भ में लोगों को बताया. वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा, कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं. इन्होंने 20 साल के अपने शासन में बिहार का पूरा परिदृश्य बदल दिया. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार की सड़कों का उदाहरण दिया.

पहले डकैतों का अड्डा होता था

वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की. कहा कि यह कार्यक्रम जहां हो रहा है, वहां पहले डकैतों का अड्डा होता था, लेकिन अब यहां देखिए, मिलेट सेंटर आफ एक्सीलेंस खुला है. इस इलाके की तकदीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदल दी है. इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.