BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में ऐसे मना ईद, रूहानी और खुशनुमा तस्वीर आई सामने

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से एक बेहद रूहानी और खुशनुमा तस्वीर सामने आई है, जहाँ चांद के दीदार के बाद आज ईद-उल-फितर पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई, बताया जाता है कि कल शाम करीब 6:45 से 7:00 बजे के दरमियान चांद नजर आया, जिसके बाद शहर में खुशी की लहर दौड़ गई और हर तरफ “ईद मुबारक” की सदाएं गूंज उठीं।

वहीं आज सुबह ठीक 8:00 बजे मुजफ्फरपुर के गौशाला स्थित बड़ी ईदगाह में हजारों की तादाद में नमाज़ियों ने ईद की नमाज़ अदा की, जिसकी इमामत मुफ्ती मौलाना इकबाल अहमद साहब ने फरमाई और अपने खुत्बे में अमन, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम दिया। नमाज़ के बाद हर तरफ मोहब्बत और भाईचारे का मंज़र देखने को मिला, लोग एक-दूसरे से गले मिलकर दिली मुबारकबाद देते नजर आए।

इस खास मौके पर शहर के कई जाने-माने शख्सियत, सियासी और समाजसेवी हस्तियां भी ईदगाह पहुंचीं और लोगों को ईद की बधाई दी, वहीं त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

 

सबसे खास बात यह रही कि आज का मौसम बेहद सुहाना और खुशगवार रहा, हल्की ठंडी हवाओं ने इबादत के इस पाक मौके को और भी रूहानी बना दिया, जिससे नमाज़ियों को नमाज़ अदा करने में खास सुकून और खुशी का एहसास हुआ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.