BIHARMUZAFFARPURSTATE

साइड लेने का झ’गड़ा बना खू’नी: कार चालक की पिटाई से मौ’त, इलाके में मचा हंगामा

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर में सोमवार शाम एक सड़क विवाद के दौरान एक चालक की जमकर पिटाई हुई, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और भारी बवाल मच गया।

मृतक की पहचान लालबाबू राय (54 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी और मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

जानें विवाद की वजह

बताया जाता है कि बाजार में काफी जाम लगा हुआ था। इसी दौरान लालबाबू राय अपने मालिक की कार लेकर आगे बढ़ रहे थे। सामने से एक अन्य ऑल्टो कार चालक रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश करने लगा। लालबाबू राय ने उसे अपनी साइड से सड़क छोड़ने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे कार चालक ने बीच सड़क पर गाड़ी रोक दी और लालबाबू राय को कार से खींचकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उसने जमकर पिटाई की।

घायल चालक की मौत

मारपीट में लालबाबू राय का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों में चीख-पुकार और रो-रोकर हंगामा मच गया।

आरोपी की तलाश और पुलिस कार्रवाई

एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि साइड लेने के विवाद में लालबाबू राय की पिटाई की गई थी, जिससे उनकी मौत हुई। आरोपी चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया है।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मौके पर FSL टीम को बुलाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.