BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार से फ्लाइट में बैठ इंदौर पहुंचे थे 20 चोर, 1025 KM दूर तीसरे राज्य की पुलिस ने कर दिया नाकाम

बिहार : बिहार से फ्लाइट पकड़कर मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे शातिर ‘चादर गैंग’ के मंसूबों पर 1025 किलोमीटर दूर बैठी उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने पानी फेर दिया। किसी फिल्मी थ्रिलर की तरह चले इस ऑपरेशन में हल्द्वानी के एक सिपाही की मुखबिरी काम कर गई और 20 कुख्यात चोरों को वारदात से ठीक पहले सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इंदौर के एक होटल में छिपे ये बदमाश कुख्यात ‘चादर गैंग’ से बताए जा रहे हैं। इंदौर पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस से मिली मदद को सराहा है।

इस पूरे ऑपरेशन की नींव हल्द्वानी में पड़ी। नैनीताल पुलिस के मोतिहारी चम्पारण बिहार निवासी एक मुखबिर ने एसओजी में पूर्व तैनात रहे एक सिपाही को सूचना दी कि बिहार से 20 बदमाशों का गिरोह इंदौर जाकर वहां के एक होटल में ठहरा है और शहर में बड़ी वारदात करने की फिराक में है। नैनीताल पुलिस के सिपाही ने बिना वक्त गंवाए इंदौर पुलिस से संपर्क साधा और गिरोह की सटीक लोकेशन साझा की। इंदौर पुलिस ने बताए गए होटल में दबिश दी और घेराबंदी कर गिरोह के सभी 20 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

कुख्यात चादर गैंग

यह गिरोह ‘चादर गैंग’ के नाम से जाना जाता है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शातिरों के स्थानीय कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। हल्द्वानी-नैनीताल में भी कीं वारदातस्थानीय पुलिस के मुताबिक इंदौर में पकड़ा गया 20 सदस्यीय गिरोह हल्द्वानी और नैनीताल में भी वारदात कर चुका है। हल्द्वानी में चार साल पहले डीएम आवास के पास एक मोबाइल शोरूम में करोड़ों की चोरी इसी गिरोह ने की थी। इसके अलावा नैनीताल के नंदा देवी मेले में भी चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

चादर की मदद से करते हैं चोरी

पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े बदमाश चादर की मदद से वारदात को अंजाम देते हैं। जहां भी वारदात करनी होती है उस स्थान को बड़ी चादर से ढक देते हैं। उसके बाद आसानी से वारदात कर फरार हो जाते हैं। गिरफ्तार आरोपी नेपाल के पटेर्वा, जीतपुरा, नुचटा, सुवेठिया और बिहार के मोतिहारी चंपारण के रहने वाले हैंष यह सभी फ्लाइट से इंदौर पहुंचे और एक होटल में रुके थे।

अवैध खनन करने में ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

हल्द्वानी/लालकुआं। वन विभाग की टीम ने सोमवार को एसडीओ (गौला) एके जोशी की नेतृत्व में गौला रेंज के देवरामपुर गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपखनिज जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेकिंग के लिए रोका। चालक उपखनिज से संबंधित कागज नहीं दिखा पाया। एसडीओ जोशी ने बताया कि इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर डौली रेंज परिसर में खड़ा कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.