BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

पत्नी के अफेयर और झगड़े से परेशान पति ने खा’या ज’हर; मासूम बेटे के सामने ही तो’ड़ा द’म

आरा: भोजपुर के कुरमुरी बाघा टोला में 42 वर्षीय सूर्य कुमार पासवान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर में इस समय कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विवाद और अफेयर का आरोप

मृतक के जीजा अशोक पासवान ने बताया कि सूर्य कुमार अपनी पत्नी के व्यवहार से काफी परेशान रहते थे। आरोप है कि पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर एक माह पहले घर में काफी झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी।

बेटे के सामने उठाया खौफनाक कदम

रविवार को मजदूरी से लौटने के बाद सूर्य कुमार बाजार से जहर खरीदकर घर लाए। उनके बेटे छोटू कुमार ने उन्हें जहर खाते देख लिया और एक गोली छीनकर फेंक भी दी, लेकिन पिता ने उसे वहां से भगा दिया और जहर का सेवन कर लिया। सूर्य कुमार अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.