BIHARDARBHANGAMUZAFFARPURSTATE

दरभंगा में मस्जिद के बाहर चली गो’लियां, नमाज पढ़कर निकल रहे रेस्टोरेंट मालिक को अ’पराधियों ने मारी गो’ली

दरभंगा: शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित बाबा उगना मंदिर सेनापथ मुहल्ले में गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात उस समय हुई जब अनवर कमाल मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकल रहे थे।

मस्जिद के बाहर घात लगाकर बैठे थे हमलावर

जानकारी के अनुसार, अनवर कमाल दोपहर की नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। जैसे ही वह नमाज खत्म कर बाहर निकले, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनके पेट के पास लगी, जिसके बाद वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल अनवर कमाल को आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक खून बह जाने और पेट में गोली लगने के कारण उनकी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

आपसी विवाद की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी (SDPO) राजीव कुमार और नगर थाना की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए मस्जिद के आसपास और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी

सदर एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल इस हमले के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.