BIHARMUZAFFARPURSTATE

छह साल की मासूम को कार तले रौं’दकर फ’रार हुआ चालक, मौके पर हुई द’र्दनाक मौ’त, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाईवे पर तारालाही के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही एक छह वर्षीय बच्ची को रौंद डाला। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

Bihar News: Six-year-old Girl Run Over By Car On State Highway, Driver Flees; Police Scan Cctv Footage - Bihar News - Bihar News:छह साल की मासूम को कार तले रौंदकर फरार हुआ

मृतका की पहचान रूपा कुमारी के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ पास की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी, तभी सड़क पार करने के दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए फरार हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

तीन भाइयों की इकलौती बहन रूपा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पिता कपिलदेव यादव निजी नौकरी करते हैं। हादसे से परिजन और पड़ोसी गहरे सदमे में हैं।

सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.