BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

अनुष्का यादव की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, आकाश यादव ने बताया क्या है नाम

बिहार : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में हैं। अनुष्का यादव की नवजात बेटी और एक वायरल मेडिकल पर्चे ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। बीते 8 फरवरी को अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच अनुष्का के भाई आकाश यादव ने इंस्टाग्राम पर नवजात बच्ची की एक भावुक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में बच्ची आकाश की उंगली थामे नजर आ रही है और उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में बच्ची का नाम ‘मेरी उज्जैनी’ लिखा है। यह पोस्ट सार्वजनिक होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.