दरभंगा: बिहार के दरभंगा में इन दिनों शर्मसार करने वाली घटनाएं लगातार हो रही है. 6 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला थमा नहीं था कि एक और 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन शौषण का मामला सामने आया है. घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.

मैट्रिक की छात्रा है पीड़िता
पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है, जो इसबार मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी. ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की नानी ने बहादुरपुर थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करायी है. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
नानी ने बतायी पूरी कहानी
पीड़िता की नानी ने कहा कि शिक्षक विजय पासवान उनकी नतनी को घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था. ‘2 फरवरी को वह बाहर गयी थी. जब घर आयी तो देखा कि शिक्षक मेरी नतनी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा. मैंने इसका विरोध किया, लोगों को बुलाने लगी तो शिक्षक ने बोला कि मैं इससे शादी कर लूंगा. जब मैं बोली कि मेरी नतनी तो नाबालिग है, इसपर उसने कहा कि ठीक है आपलोग जो कहियेगा वहीं मान लेंगे.’

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें उसने छात्रा का वीडियो बनाया था. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इधर, लगातार इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है. जिले के विपक्षी नेता सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. राजद के जिला उपाध्यक्ष बलदेव राम कहते हैं कि मैं नहीं बल्कि पूरा दरभंगा जिला शर्मसार है. दो दिनों के अंदर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है.

सख्ती से कार्रवाई की मांग
बलदेव राम के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से वे खुश नहीं हैं. शिक्षक होकर इस तरह की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. यह शिक्षक के मर्यादा को ताड़ ताड़ करना है. प्रशासन से मांग है कि इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करे.

आरोपी के घर बुलडोजर क्यों नहीं चला
बदलेव राम आक्रोशित मुड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे ठेला लगाकर कमाने वाले लोगों के दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाता है, लेकिन दरभंगा में एक भी दुष्कर्म के आरोपी के घर पर बुलडोजर नहीं चला है. एक भी हत्या के घर के ऊपर बुलडोजर नहीं चलाया गया है.



Leave a Reply