BIHARPATNASTATE

आरा कांग्रेस कार्यालय में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई, कई घायल, राष्ट्रीय सचिव के सामने घटी घटना

बिहार के आरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव की मौजूदगी में यह हंगामा हुआ। दरअसल, छत्तीसगढ़ के भिलाई से विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आरा पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई और धक्का-मुक्की में बदल गई।

आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पुलिस की मदद से स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में लाने की कोशिश की। इसके बावजूद मौके पर हालात काबू में नहीं हुए। जानकारी अनुसार कार्यकर्ताओं के बीच का हाथापाई खूनी झड़प तक पहुंच गया है। कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भीड़ गए हैं। कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.