BIHARPATNASTATE

देवर से शादी करना चाहती थी पटना की इश्कबाज महिला, शू’टर बुलाकर करा दी पति की ह’त्या

बिहार के पटना स्थित बख्तियारपुर में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को दिव्यांग युवक धीरज कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी शालू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में शालू ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर शूटर से पति की हत्या कराए जाने की बात कबूल की।शालू ने बताया कि वह अपने पति को रास्ते से हटाकर चचेरे देवर से शादी करना चाहती थी। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हाल ही में धीरज ने 9 लाख रुपए में जमीन बेची थी, और उस पैसे पर दोनों की नजर थी। इसी लालच में उन्होंने हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, धीरज की हत्या कर शव को धोबा नदी में फेंक दिया गया था। उसका शव सोमवार को नदी किनारे से बरामद हुआ। घटनास्थल से खून के दाग भी मिले हैं। एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक धीरज, बख्तियारपुर के रबाईच गांव निवासी स्व. धर्मनाथ सिंह उर्फ बंठू सिंह का बेटा था।

हत्या के बाद एक विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि धीरज के लापता होने के बाद भी उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना नहीं दी, जिससे शक उसी पर गया। शालू की निशानदेही पर पुलिस ने 2 लाख 43 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि इस हत्या में पांच अपराधी शामिल थे। पूछताछ के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग हैरान हैं और बदलते परिवेश में पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर चिंतित हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.