BIHARPATNASTATE

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला…बिहार के इस नदी पर बनेगा पुल, 154 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 8 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. आज की बैठक में कुल 43 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के खैरा घाट तथा अंधराठाढी प्रखंड के भदुआर घाट के बीच कमला बलान नदी पर आरसीसी पुल व पहुँच पथ निर्माण के लिए 15412.53 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी है.

सूबे के उद्योग मंत्री सह झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीस मिश्रा ने बताया कि झंझारपुरवासियों की लंबे समय से की जा रही माँग पूरी हुई. राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा झंझारपुर प्रखंड के खैरा घाट तथा अंधराठाढी प्रखंड के भदुआर घाट के मध्य कमला बलान नदी पर आरसीसी पुल व पहुँच पथ निर्माण हेतु ₹15412.53 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

उन्होंने बताया कि अत्यंत प्रसन्नता है कि झंझारपुर प्रखंड के खैरा घाट (पश्चिमी तटबंध) तथा अंधराठाढी प्रखंड के भदुआर घाट (पूर्वी तटबंध) के मध्य कमला बलान नदी पर 39×24 मीटर लंबे उच्चस्तरीय आरसीसी पुल तथा पहुंच पथ के निर्माण हेतु ₹15412.53 लाख (एक सौ चौवन करोड़ बारह लाख तिरेपन हज़ार रुपये) की राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा आज प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

इस पुल के निर्माण से झंझारपुर और अंधराठाढ़ी प्रखंड के बीच आवागमन सुगम होगा। साथ ही व्यापारिक गतिविधियाँ तेज़ होंगी . साथ ही स्थानीय विकास को नया बल मिलेगा। यह परियोजना तीन वर्षों में पूर्ण की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए भूमि-अर्जन व यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए ₹200 लाख का प्रावधान किया है। झंझारपुरवासियों की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्य मंत्रिपरिषद का हृदयतल से आभार.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.