BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

बिहार में नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान, बिक्रम-नौबतपुर में पहली बार ई-वोटिंग, 57 केंद्रों पर मतदान

पटना: पटना जिले के बिक्रम और नौबतपुर नगर पंचायत चुनाव 2025 को लेकर सुबह 7:00 बजे से वोटिंग सभी मतदान केंद्र पर जारी है. वहीं बिक्रम नगर पंचायत चुनाव में के 27 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. जहां सुरक्षा के पुख्ता का इंतजाम किए गए हैं.

मतदान केंद्र पर पहुंचे डीएसपी

बिक्रम नगर पंचायत चुनाव को लेकर खुद पालीगंज डीएसपी 2 उमेश्वर कुमार चौधरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं. बिक्रम नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है.

बिक्रम में महिला आरक्षित सीटों पर कड़ा मुकाबला

बता दें कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद महिला आरक्षित है. जिसके कारण दोनों पद के लिए कुल 11 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया है. जबकि 14 वार्ड में 39 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया. जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल है. इसके अलावा बिक्रम नगर पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 18,340 है, जो अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं.

नौबतपुर में इतने मतदान केंद्र

अगर बात करे नौबतपुर नगर पंचायत चुनाव 2025 की करें तो यहां भी सुबह 7 बजे से ही बूथों पर मतदान शुरू हो गया है. नौबतपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर कुल 15 वार्डो में कुल 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां मतदाताओं की संख्या 20 हजार 394 है, जो अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं.

उपाध्यक्ष पद के लिए तीन पुरुष प्रत्याशी: इस साल नौबतपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने किस्मत अजमाया है. जिसमें एक महिला है जबकि पांच पुरुष है. जिनका नाम बेबी देवी उर्फ बेबी चौधरी, सरयू मोची, राजकुमार पासवान, श्रीभगवान पासवान, राजगीर पासवान और श्याम कुमार आजाद है.

जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. जिसमें लाल बिहारी, राम जितेंद्र प्रसाद और श्याम बाबू शामिल है. कुल 15 वार्डों में 45 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है.

घर पर बैठे मोबाइल ऐप से करें वोटिंग

इस बार राज्य चुनाव आयोग और पटना जिला प्रशासन के तरफ से नगर पंचायत चुनाव में एक विशेष व्यवस्था भी की गई है. मतदाताओं की सुविधा के लिए ई-वोटिंग की व्यवस्था की गई है, जो बिक्रम और नौबतपुर नगर पंचायत चुनाव में उपयोग की जारी है.

इसका फायदा विकलांग और दिव्यांग के अलावा जो चल नहीं सकते या जो लोग क्षेत्र से बाहर है उनके लिए घर पर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए मतदान करने की व्यवस्था है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.