बिहार के जहानाबाद जिले में तैनात प्रशिक्षु महिला दारोगा के साथ छेड़खानी का मामला आया है. महिला सब इंस्पेक्टर ने इस बाबत एसपी से लिखित शिकायत की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए ASI मानस पांडे को फिलहाल निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश नवनियुक्त एसपी विनीत कुमार ने दिया है.

महिला पुलिस से छेड़खानी मामले में ASI निलंबित
जहानाबाद एसडीपीओ कार्यालय में मानस पांडे तैनात थे. वहीं महिला पुलिस अधिकारी के साथ छेड़खानी की घटना 9 अप्रैल को हुई थी. उन्होंने 24 जून को महिला थाने में प्राथमिकी कराई थी. उन्होंने पहले तात्कालिक एसपी से शिकायत की थी. कार्रवाई नहीं होने पर उसने नवनियुक्त एसपी के आने पर फिर से न्याय की मांग की.

जान से मारने की धमकी का आरोप
प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने लिखित शिकायत में बताया है कि आरोपित ने उन्हें गोलियों से छलनी करने की धमकी भी दी है. महिला का आरोप है कि घटना के दिन वह अपने बैरक में थी. बगल के कमरे में एएसआई मानस पांडे थे.

जहानाबाद में पहली पोस्टिंग
घटना से आहत महिला सब इंस्पेक्टर कुछ दिनों तक डर के साये में जी रही थी. अंतत: 28 अप्रैल को उन्होंने SP से लिखित शिकायत की.

महिला ने अपने आवेदन में यह भी आशंका जताई थी कि आरोपित उनकी हत्या भी कर सकते हैं. महिला सब इंस्पेक्टर की जहानाबाद में पहली पोस्टिंग है और पहली पोस्टिंग में ही उन्हें ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है.

आरोपित को बुलाया गया पुलिस केंद्र
मामले में एसपी कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि महिला पुलिस पदाधिकारी ने विभाग के पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.

मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपित पुलिसकर्मी को सस्पेंड करते हुए पुलिस केंद्र में वापस बुलाया गया है.




Leave a Reply