बिहार: पिछले दिनों बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने कहा था, कि इस सरकार को जमाई आयोग का गठन कर देना चाहिए.

बताया जाता है, कि एनडीए के नेताओं के रिश्तेदारों को बिहार में गठित आयोगों में जगह दिलवाने को लेकर यह बड़ा बयान तेजस्वी यादव ने दिया था. अब इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को खरी-खटी सुनाई है. मांझी ने कहा, कि मेरा दामाद घर जमाई नहीं है, लेकिन लालू यादव के दामाद मीसा भारत के घर पर ही रहते हैं.

‘चलनिया दूसे बढ़निया के..’
रविवार को गया जी के फतेहपुर में हम पार्टी ने परिवर्तन जनसभा आयोजित किया था. इस जनसभा को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने संबोधित किया. इस दौरान मांझी ने कहा कि लालू परिवार के दर्जन भर लोग बिना किसी काबिलियत के सत्ता में आए.

क्या इन्होंने कोई आंदोलन किया था. इस परिवार ने बिना काबिलियत के ही सत्ता सुख भोगा. अब हम लोग को दूस रहे हैं. यह तो वही बात हुई कि चलनिया दूसे बढनिया के.

‘मीसा का पर्स उठाकर चलता है’
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के जमाई आयोग गठित करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली हरियाणा में मारपीट करने वाले, इलू इलू करने वाले बिहार के मंत्री बन गए.

लालू यादव का बेटा स्वास्थ्य मंत्री बन गया. एक बेटी मीसा भारती राज्यसभा की मेंबर बन गई. मीसा भारती ने कौन सा आंदोलन किया था. मेरा दामाद घर जमाई नहीं है लेकिन मीसा भारती के पति उसी के साथ रहते हैं, घर जमाई बनकर और पर्स उठाकर इधर-उधर चलते हैं.

रोहिणी पर मांझी का तंज
मांझी ने रोहिणी आचार्य पर भी निशाना साधा और कहा कि सिंगापुर में रहने वाली लालू की बेटी कौन सी आंदोलनकारी है, कि छपरा से चुनाव लड़वाया गया.

राबड़ी देवी बिना पढ़ी-लिखी महिला मुख्यमंत्री बन गई. इसमें कौन पढल है. इस परिवार के ऐसे दर्जन भर लोग हैं और ये लोग परिवारवाद की बात करते हैं.

क्या है मामला?
दरअसल बिहार में आयोगों के गठन के बाद विवाद खड़ा हो गया है. नेताओं और अधिकारियों ने आयोग में अपने रिश्तेदारों को जगह दिलवाई है. इसको लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि जमाई, जीजा और मेहरारु आयोग का गठन कर देना चाहिए.

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की दोनों पुत्री को सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार की ओर से एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड बनाने, महिला आयोग में एक अधिकारी की पत्नी को जगह देने, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष और हम संरक्षक जीतनराम मांझी के दामाद देवेंद्र माझी को उपाध्यक्ष बनाने को लेकर हमला जारी है.


Leave a Reply