मुजफ्फरपुर में हार्टफुलनेस मेडिटेशन कान्हा एवं भारत विकास परिषद के द्वारा संयुक्त रूप से DAV स्कूल के निकट लीची के बगीचा में शाही लीची विदाई समारोह आयोजित किया गया।


जहां हार्टफुलनेस प्रशिक्षक अमोद कुमार, भारत विकास परिषद मुजफ्फरपुर ब्रांच के सचिव, अध्यक्ष विनोद नंदे, पूर्व अध्यक्ष शेखर कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, सहयोगी रामबोला सिंह एवं पंकज मनी के द्वारा समारोह का संपादन किया गया। जिसमें अलग अलग क्षेत्र के मित्र दोस्तों को आमंत्रित किया गया।


पूरा आयोजन प्राकृतिक रूप से चले इसको ध्यान रखते हुए शाही लीची के साथ लकड़ी के चूल्हे पर तैयार किया गया विभिन्न तरह का व्यंजन को शामिल किया गया।


पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत विकास परिषद एवं हार्टफुलनेस के संकल्प के तहत मित्र गणों में पौधों का वितरण किया गया। आमोद कुमार ठाकुर के द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए छोटा सा प्रयास किया गया है। इनका 2.5 लाख पौधा बांटने का लक्ष्य है।


जिसमें अभी तक 26000 पौधा बांटा जा चुका है। इनके प्रयास को उपस्थित सभी गणमान्य द्वारा सराहा गया और प्राकृतिक आयोजन के लिया धन्यवाद दिया गया।







Leave a Reply