पटना: तेजस्वी यादव का काफिला हादसे का शिकार हो गया. घटना शुक्रवार की रात 1:30 बजे की बतायी जा रही है जब तेजस्वी यादव मधेपुरा से पटना आ रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाइवे गोरौल सराय थाना क्षेत्र की है.

इस घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है.

तीन गाड़ी को टक्कर मारी
राजद की ओर से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव मधेपुरा से पटना बाई रोड जा रहे थे.

इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक काफिले की गाड़ी में टक्कर मार दी. तीन गाड़ी को टक्कर लगी. इसमें कई सुरक्षा कर्मी घायल हो गए.

5 फीट दूरी पर हादसा
बताया जा रहा है कि यह घटना तेजस्वी यादव की गाड़ी से मात्र 5 फीट की दूरी पर हुई नहीं तो तेजस्वी यादव भी हादसे के शिकार हो जाते.

उन्होंने बताया कि बड़ा नुकसान हो सकता था. हालांकि तेजस्वी यादव पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

ट्रक चालक गिरफ्तार
इधर, टक्कर मारकर वाहन लेकर भाग रहे ट्रक चालक को टोल गेट के पास पकड़ लिया गया. सराय थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने तेजस्वी यादव से पूछा कि आपकी सुरक्षा में चूक हुई है. इसपर उन्होंने इसे केवल हादसा बताया और कार्रवाई करने की अपील की. तेजस्वी यादव ने सड़कों पर मजबूत सुरक्षा देने की मांग की है.




Leave a Reply