BIHARSTATE

वक्फ बिल के समर्थन में बंटी मिठाई, विरोध करने वालों की सद्बुद्धि के लिए किया गया हवन यज्ञ

वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पास होने के बाद से अब इसको राज्यसभा में भी पास करने के लिए चर्चा जारी है। मुजफ्फरपुर में वक्फ बिल के लोकसभा में पास होने के बाद शहर में जश्न मनाया गया। लोगों में खुशी का माहौल रहा तो वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

जश्न मनाए जाने से पहले पुरोहितों ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस बिल के राज्यसभा में भी सफल पास होने की उम्मीद जताई।

सभी लोगों ने एक सुर में देश के मुसलमान के हित में इस बिल को बताया और चंद मुस्लिम के ठेकेदारों को संदेश दिया कि हम लोग तो यहां इसलिए यज्ञ हवन कर रहे हैं कि भगवान-खुदा-अल्लाह ऊपर वाले इनको सद्बुद्धि प्रदान करें कि यह बिल मुसलमान के हित में है न कि मुसलमान के खिलाफ।

ऐसे लोगों को मुस्लिम समाज को दरकिनार करना चाहिए और उनके हित में खासकर मुस्लिम महिलाएं गरीब पसमांदा मुस्लिम, जिसके लिए यह बिल लाया जा रहा है। उसके समर्थन में आगे जाकर सरकार को इसके लिए बधाई देनी चाहिए।

बाबा गरीबनाथ मंदिर से इसी क्रम में बेहद सुंदर तस्वीर सामने आई है। जहां पर मंदिर के सभी पुरोहितों और आए हुए भक्तों ने इस बिल के राज्यसभा में पास होने की उम्मीद में हवन यज्ञ किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में इस बिल को लेकर खुशी जाहिर किया और देश के पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.