BIHARPATNASTATE

लालू यादव की बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंदिर में पूजा पाठ शुरू, फूट-फूट कर रोते दिखे कार्यकर्ता

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उनका ब्लड शुगर बढ़ने के बाद स्वास्थ्य में गिरावट आई है।

पटना में डॉक्टरों से परामर्श के बाद उन्हें दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया गया है। लालू यादव को शाम को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा।

इस बीच हाजीपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-पाठ शुरू कर दिया है। राजद कार्यकर्ता केदार प्रसाद यादव ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा की है।

लालू यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत की खबर सुनते ही कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

इसी दौरान राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने शिव मंदिर में पूजा करते समय फूट-फूट कर रोने लगे। लालू प्रसाद यादव को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। केदार यादव ने लालू प्रसाद यादव को भगवान मानते हुए लालू भगवान जय का नारा लगाया।

केदार यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है जिन्हें दिल्ली एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्द ही लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य में सुधार आए बिहार के लोगों को उम्मीद लालू प्रसाद यादव से ही है।

अस्पताल में भर्ती हैं लालू यादव

बता दें कि लालू यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें थोड़ी देर पहले ही पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें दिल्ली ले जाने की बात कही गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.