BIHARPATNASTATE

नहाय-खाय के साथ 4 दिवसीय चैती छठ महापर्व की शुरुआत

बिहार में लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय चैती छठ नहाय-खाय से शुरू हो गया है. सभी छठ व्रती सुबह से ही नदी या तालाब में स्नान कर कद्दू, चावल और चने की दाल का प्रसाद बनाने में जुट गई.

उन्होंने इसे बनाकर ग्रहण करते हुए भगवान सूर्य की आराधना में की. पटना से सटे मसौढ़ी में शहर से लेकर गांव तक पूरा इलाका छठमय में हो चुका है. ऐसे में मसौढी में मणीचक सूर्य मंदिर तालाब घाट समेत विभिन्न 60 छठ घाट पर छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है.

कद्दू, चावल और चने की दाल की परंपरा: इन दिनों घाटों पर सुरक्षा, साफ सफाई और रंग रोगन की तैयारी चल रही है.

भगवानगंज के अनौली गांव के चांदनी कुमारी ने कहा कि आज नहाय-खाय के दिन चावल, कद्दू की सब्जी और चने की दाल बनाने की परंपरा रही है. पारंपरिक गीतों के साथ उन सभी ने प्रसाद ग्रहण किया है और कल से खरना की तैयारी में जुट गई हैं.

सूर्य देव की बहन की होती है पूजा: भगवान सूर्य देव की बहन छठी मईया की पूजा छठ में की जाती है. ऐसा कहा जाता है कि छठी मईया की पूजा करने से वो हर छठवर्ति की मनोकामना पूरी करती हैं.

छठ व्रती ने कहा कि संतान सुख की प्राप्ति और पूरे परिवार की सुख, समृद्धि और शांति के लिए छठ पूजा की जाती है.

यह पर्व हिंदुओं के लिए नियम निष्ठा का पर्व है क्योंकि खरना के दिन प्रसाद ग्रहण कर निर्जला 36 घंटे का व्रत रखा जाता है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.