मुजफ्फरपुर के जूरन छपरा स्थित केजरीवाल अस्पताल के कर्मचारियों ने उप श्रम आयुक्त के कार्यालय में जाकर केजरीवाल अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी कर्मचारी कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें अब तक नियमित रूप से बहाली नहीं किया गया है।

वहीं शिकायत करता बबलू रजक बताते हैं कि वह 14 वर्षों से कार्य कर रहे है और उन्हें अभी तक बहाल नहीं किया।

ऐसे में जब भी शिकायत की जाती है तो केवल आश्वासन ही दिया जाता है।





Leave a Reply