कोरोना वायरस लॉकडाउन में सभी सेलेब्स घर पर हैं और अलग अलग तरीकों से अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच सेलेब्स के बीच एक चैलेंज वायरल हो रहा है। हर चैलेंज की तरह हर कोई एक-दूसरे को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट कर रहा है। इस चैलेंज का नाम है टी-शर्ट चैलेंज। यू-ट्यूब पर टी-शर्ट चैलेंज के कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिसमें लोग हाथ के बल खड़े होकर टीशर्ट पहन रहे हैं।
अब यह चैलेंज बॉलीवुड में भी आ चुका है। हाल ही में नेहा शर्मा ने भी इस चैलेंज को पूरा किया है, लेकिन उन्होंने थोड़ी सी चीटिंग भी कर ली है। नेहा ने चैलेंज पूरा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है और इसके बाद अपनी बहन को इस चैलेंज को पूरा करने के लिए कहा है। साथ ही नेहा शर्मा ने लिखा- ‘टी शर्ट चैलेंज। ये आयशा शर्मा के लिए है। मैं बहुत बोर हो रही थी तो सोचा इसे ट्राई कर लूं। मैंने टी शर्ट चैलेंज को टूटी हुई कलाई के साथ किया है इसलिए मेरी चीटिंग को माफ करें। मजे करो और अगर सोचा है तो करो। सेफ रहो। घर पर रहो।’

क्या होता है चैलेंज?
इस चैलेंज में चैलेंज करने वाले शख्स को हाथ के बल खड़ा होना होता है। इसके लिए आप दीवार का सहारा भी ले सकते हैं। उसके बाद उल्टे रहते हुए जमीन पर पांव टच किए बिना टीशर्ट पहननी होती है। इसमें हाथ से काफी मेहनत करनी होती है और दिखने में ही लग रहा है कि यह चैलेंज काफी मुश्किल होता है।
मंदना करीमी ने सनी लियोनी को दिया चैलेंज
यू-ट्यूब पर बॉलीवुड टीवी नाम के एक चैनल ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें सनी लियोनी और मंदना करीमी आपस में बात करते रहते हैं और उसके बाद मंदना करीमी ने सनी लियोनी को यह चैलेंज दे दिया। साथ ही मंदना करीमी ने पहले यह चैलेंज सनी लियोनी को करके दिखाया और सनी लियोनी को भी ऐसा करने के लिए कहा। माना जा रहा है कि भारत में भी अब धीरे-धीरे लोग यह चैलेंज पूरा करेंगे और यह सेलेब्स भी एक दूसरे को देंगे।




Leave a Reply