CelebritiesEntertainmentLife Style

भगवान ‘राम’ के किरदार के लिए ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला रोल…

मुंबई- दूरदर्शन (Doordarshan) में रामायण (Ramayan) खत्म हो गई हैं. रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण ने न सिर्फ दर्शकों बल्कि शो में अलग-अलग पात्रों का किरदार निभा रहे अभिनेत्री और अभिनेताओं को उनके पुराने दिनों को याद दिसा दिया. 80 के दशक में रामायण को देखने के लिए पूरा परिवार टीवी के सामने हाथ जोड़कर बैठ जाया करता था. राम, सीता और लक्ष्मण को लोग उनके असली नाम से नहीं जानते थे. रामायण के राम यानि अरुण गोविल (Arun Govil) का कहना है कि रामायण ने उन्हें वो दिया, जो 100 बॉलीवुड की फिल्में नहीं दे सकती.

एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) खुश हैं कि लॉकडाउन (Lockdown) के चलते इसका दोबारा प्रसारण किया गया और जिस तरह पुराने दौर में इसे लोगों से प्यार मिला था, इस बार भी उतना ही प्यार देखने को मिला. अरुण, ‘रामायण’ में अपने किरदार ‘राम’ से जाने जाते हैं. अरुण गोविल ने पुरानी यादों को ताजा किया और बताया कि असल में जब वह ‘रामायण’ के लिए पहली बार ऑडिशन देने गए तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था. लेकिन बाद में मेकर्स उनके पास आए और ‘राम’ का रोल ऑफर किया.

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अरुण गोविल (Arun Govil) ने इस बातचीत में बताया कि  मैंने राम के लिए ऑडिशन दिया था. लेकिन मेकर्स ने रिजेक्ट कर दिया. उस समय उन्हें मेरा काम पसंद नहीं आया था. लेकिन बाद में वे खुद मेरे पास आए. जो व्यक्ति लक्ष्मण का किरदार निभा रहा था वह चार एपिसोड शूट करने के बाद सीरियल छोड़कर चला गया. इसके बाद वह रोल सुनील लहरी को मिल. लेकिन सुनील इससे पहले शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे थे. हमारे म्यूजिक डायरेक्टर जयदेव जी का निधन हो गया था, इसी बीच रविंद्र जैन जी आए. जयदेव जी ने ‘रामायण’ का केवल टाइटल ट्रैक कंपोज किया है. ऐसी ही कई चीजें शूटिंग के दौरान होती रही, लेकिन हम शूटिंग करते रहे.

उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा फायदे और नुकसान होते हैं. जीवन में आप हारते हैं और कुछ जीतते हैं. यह सब उस नजरिए पर निर्भर करता है जो हमारे जीवन के प्रति है. उन्होंने कहा हां मुझे ये अफसोस था कि मैंने भगवान राम की मजबूत छवि का करिदार निभाया, जिसकी वजह से मैं बॉलीवुड में काम नहीं कर सका, मेरी जिंदगी में ठहराव आया. लेकिन मुझे जल्द ही एहसास हुआ कि अगर मैंने उन व्यावसायिक फिल्मों को किया होता तो मुझे वह शोहरत, प्यार और पहचान नहीं मिलती, जो मुझे रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के बाद मिली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.