राजधानी के एक होटल में सेक्स रैकेट चलता था. कस्टमर्स के लिए वेस्ट बंगाल के अलग-अलग शहरों से लड़कियों और महिलाओं को बुलाया जाता था. होटल के अंदर कस्टमर्स को शरा’ब से लेकर जरूरत के तमाम समान उपलब्ध कराए जाते थे. इसके एवज में कस्टमर्स से मोटी रकम वसूल की जाती थी.यह मा’मला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना के तहत किदवइपुरी इ’लाके का है. बुधवार को पुलिस की टीम ने इस मामले में बड़ी का’र्रवाई की है.
होटल में चल रहा था से’क्स रैकेट का धंधा
दरअसल, किदवइपुरी में अतुल गुलजार अपार्टमेंट है. इसी में इम्पेरिया इन गेस्ट हाउस के नाम से एक होटल लंबे वक्त से चलाया जा रहा था. होटल के मालिक अखिलेश्वर सिंह हैं. होटल के अंदर सेक्स रैकेट का गोरख धंधा पिछले कई दिनों से चल रहा था. लेकिन इस बात की भनक पटना पुलिस को नहीं थी. बुधवार को इस बारे में एक अंजान नंबर से डायल 100 पर कॉल कर इसकी जानकारी दी गई. तुरंत वहां से कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाना को का’र्रवाई करने को कहा गया.

बगैर देरी के दोनों थाना की पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की. उसी दौरान वहां एक लड़की संदिग्ध हालत में मिली. पुलिस टीम ने उससे पूछताछ किया. उसके पास कुछ आ’पत्तिजनक सामान बरामद की गई. इसके बाद एक कमरे से होटल के मालिक अखिलेश्वर सिंह को पुलिस ने अपने क’ब्जे में लिया. साथ ही इनके पास से खाली हुई शराब की 2-3 बोतल भी बरामद की गई. इसके बाद एक स्टाफ विश्वजीत कुमार को भी पुलिस टीम ने पकड़ा.
इन तीनों से बुद्धा कॉलोनी थाना में पूछताछ की गई. तब जाकर लड़की ने पूरी असलियत बताई. उसे मोटी रकम पर वेस्ट बंगाल से पटना बुलाया गया था. अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. इन तीनों को जेल भेजा जाएगा. पुलिस सोर्स के अनुसार इस होटल में वेस्ट बंगाल से पहले भी कई लड़कियों और महिलाओं को बुलाया जा चुका है.

Input: Live Cities


