आज महिला संघ बिहार मुज़फ़्फ़रपुर की जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह की अध्यक्षता में सभी महिला संघ के पदाधिकारियों उपाध्यक्ष नूतन जैसवाल, महामंत्री रीता गुप्ता, सचिव अंजू जैसवाल, मीडिया प्रभारी अनुपमा गुप्ता और सदस्यों सविता गुप्ता, बबली अंजना चौधरी के सहयोग से जरूरतमंद लोगों में राशन का सामान बांटा गया। राशन के समान में चावल, दाल, आटा, आलू , प्याज, तेल , साबुन इत्यादि समान था। इस लॉकडाउन के समय में रोज कमाने और खाने वाले लोगों के सामने बहुत बड़ी समस्या है और महिला संघ इस कठिन समय मे इनलोगों की सहायता करने के लिए तत्पर है।

और महिला संघ ये आग्रह करता है कि जो भी सक्षम लोग है वो जितना हो सके उतना जरूरतमंद लोगों की मदद करे क्योंकि देश को बचाने के लिए हमें इस लॉकडाउन में साथ खड़े होना होगा । ये लॉकडाउन देश की सुरक्षा के लिए लगाया गया है इसीलिए हमें इसका पालन करना चाहिये, अपने घरों से बेवजह न निकलें, बाहर कही भी निकले तो मास्क पहन के निकलें, साफ-सफाई का ध्यान रखे और इस बीमारी को लेके लोगों को जागरूक करें ना कि ग़लतफ़हमी फैलाएं।हमलोगों की एक छोटी सी कोशिश




Leave a Reply