Breaking News

बैंक में पैसा जमा करने आई महिला से ठगी:पैसे के जगह थमाया कागज का बंडल

दानापुर थाना क्षेत्र में बैंको के अंदर ठगी गैंग सक्रिय है। ठग वैसे लोगो को अपना शिकार बना रहे है जो पढ़े लिखे नहीं होते हैं, जिसे ठग आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। ताजा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के पतलापुर पंचायत के मकसूदपुर निवासी मानो देवी को ठगों ने ठगी का शिकार बनाया है।

50 हजार रुपए जमा करने आई थी बैंक

बता दे की मानो देवी बुधवार को दानापुर स्थित एसबीआई के मुख्य शाखा में गाड़ी का किस्त 50 हजार रुपए जमा करने आई थी। पढ़ी लिखी नही होने के कारण बैंक परिसर में पहले से खड़े एक व्यक्ति से प्रपत्र भरने के लिए सहयोग मांगा, जिसके बाद उक्त व्यक्ति प्रपत्र भरने का झांसा देकर पीड़ित महिला से पैसों की पूरी जानकारी ली, जिसके बाद महिला के पास रुपए को गिनने के लिए मांगा। इसी क्रम में रुपए गिनने के दौरान बातो में उलझा कर पैसों की जगह कागज का बंडल लपेट थमा दिया। पीड़िता जब काउंटर पर पैसा जमा करने पहुंची। रूमाल में रखे रुपए निकालने लगी तो पाया की पैसे की जगह कागज का बंडल है, जिसके बाद ठगी का शिकार हुई महिला रोते बिलखते दानापुर थाना पहुंची।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस बाबत प्रभारी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले के जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.