बंगाल से न्याय के लिए बिहार पहुंची लड़की अपने साथ प्यार में धोखा की कहानी बताते हुए रो पड़ी। फुलवारी पुलिस से आस लगाए थाना पहुंची बंगाल की युवती ने बताया कि 5 साल तक “लिव इन रिलेशनशिप” में रहने के बाद लड़के ने उन्हें शादी से साफ तौर पर इंकार कर दिया। इसके बाद अब वह इंसाफ के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटा रही है। मामला दर्ज होते ही फुलवारी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह कहानी है पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली 29 वर्ष की युवती की। युवती की पहली शादी 2005 में हुई थी। युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। लगभग 5 साल बाद एक घटना में पति की मौत हो गई। इस बीच युवती के घर के बगल में ही किराए में रह रहे युवक नीरज पासवान (26) से उसे प्यार हो गया। दोनों ने पश्चिम बंगाल के एक मंदिर में गुपचुप रूप से शादी रचा ली है। शादी करने के बाद नीरज उसे अपने साथ 31 मार्च को फुलवारीशरीफ घर लेकर आया, लेकिन घरवालों से उसे अपनी पत्नी नहीं बता कर दोस्त की रिश्तेदार बताकर अपने घर में 2 दिनों तक साथ रखा।
2 दिन पूर्व नीरज ने युवती को बाहर घुमाने के बहाने पटना स्टेशन ले जाकर मारपीट की और उसे छोड़कर फरार हो गया। काफी इंतजार करने के बाद जब युवती को यह लगा कि नीरज अब वापस नहीं आने वाला है, तब उसने नीरज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला फुलवारीशरीफ थाने में दर्ज कराया।
मामले की जांच कर रहे फुलवारी शरीफ थाना की दारोगा अनुप्रिया ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नीरज पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि युवती को मेडिकल जांच के बाद 164 का बयान दर्ज कराया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लड़की जैसा चाहेगी, पुलिस उस तरह की कानूनी कार्रवाई नीरज पासवान पर करेगी।



Leave a Reply